Dekho Uttarakhand

राजकीय सम्मान के साथ पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को दी गई अंतिम विदाई

 


पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह

सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में पूर्व पीएम का स्मारक बनाने की घोषणा की

नई दिल्ली। देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह आज पंचतत्व में विलीन हो गए। निगम बोध घाट पर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को अंतिम सलामी दी गई। पूर्व पीएम को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। अंत्येष्टि के दौरान राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु, पीएम मोदी, राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 26 दिसंबर को नई दिल्ली के एम्स में निधन हो गया। वे 10 वर्षों तक भारत के प्रधानमंत्री थे। इसके अलावा वे आरबीआई गवर्नर, योजना आयोग के उपाध्यक्ष और वित्त मंत्री भी रहे। उन्हें आधुनिक भारत के आर्थिक सुधारों के वास्तुकार के रूप में जाना जाता है। केंद्रीय सरकार ने मनमोहन सिंह के सम्मान में एक जनवरी 2025 तक सात दिनों के लिए राजकीय शोक घोषित किया है। इसके साथ ही सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में पूर्व पीएम का स्मारक बनाने की घोषणा की।

 

Post a Comment

Previous Post Next Post