Dekho Uttarakhand

‘धुरंधर 2’ का गाना ‘फिर से’ हुआ रिलीज, अरिजीत सिंह की आवाज ने किया फैंस को भावुक

 


बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धुरंधर 2' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म के साथ ही मेकर्स ने इमोशनल टच देते हुए नया गाना ‘फिर से’ भी जारी किया है, जिसे अरिजीत सिंह की आवाज ने खास बना दिया है। दर्शकों से फिल्म और गाने दोनों को शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है।

निर्देशक आदित्य धर की जासूसी और एक्शन से भरपूर फिल्म धुरंधर 2 ने पहले ही दिन दर्शकों का दिल जीत लिया है। रिलीज के दिन फिल्म का नया गाना ‘फिर से नैना’ लॉन्च किया गया, जो भावनाओं से भरपूर है। इस गाने को अरिजीत सिंह ने अपनी मधुर आवाज दी है, जबकि संगीत शाश्वत सचदेव का है और बोल इरशाद कामिल ने लिखे हैं।

गाने की कहानी लंबे समय बाद अपनों से मिलने की खुशी और जुदाई के दर्द को बखूबी दर्शाती है, जिसने दर्शकों को भावुक कर दिया है। सोशल मीडिया और यूट्यूब पर फैंस इस गाने की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई दर्शकों का कहना है कि यह गाना फिल्म के सबसे असरदार पलों में से एक है।

वहीं, अरिजीत सिंह के इस गाने को लेकर खास उत्साह देखने को मिल रहा है, क्योंकि उन्होंने हाल ही में पार्श्व गायन से दूरी बनाने की बात कही थी। ऐसे में उनका नया गाना फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है।

फिल्म की कहानी जासूसी और बदले पर आधारित है, जिसमें रणवीर सिंह जसकीरत सिंह रांगी नाम के जासूस की भूमिका निभा रहे हैं, जो दुश्मनों के बीच ‘हमजा अली मजारी’ बनकर एक खतरनाक मिशन को अंजाम देता है। फिल्म में उनके साथ सारा अर्जुन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और राकेश बेदी भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

(साभार)

Post a Comment

Previous Post Next Post